सिंगर ऋषभ की मौत के बाद पत्नी ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- उनकी मुस्कान हमेशा ज़िंदा रहेगी
मशहूर सिंगर और ऐक्टर ऋषभ टंडन की मौत के बाद उनकी पत्नी व रशियन ऐक्ट्रेस ओलेस्या टंडन ने उनके लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। ओलेस्या ने लिखा, "पूरी ज़िदादिली के साथ जिया गया जीवन...एक ऐसे दिल से भरा हुआ इंसान जो जिससे भी मिला उसके दिल को छू गया...जिनकी मुस्कान और उत्साह हमारे दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगी।"