सेंगर जी को ज़मानत मिली इसका स्वागत करता हूं: उन्नाव रेप के दोषी को लेकर बृजभूषण सिंह
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, "सेंगर जी को ज़मानत मिली...इसका स्वागत करता हूं। उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था। उनके साथ अन्याय हुआ है।" बृजभूषण ने कहा, "मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था लेकिन मैं षड्यंत्र से बच निकला...वह नहीं निकल पाए।"