रविवार को गुवाहाटी (असम) की सड़कों पर गायक ज़ुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर उस पल की तस्वीरें शेयर की हैं जब उनके पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से लाया जा रहा था। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।