सिंगर ज़ुबीन गर्ग के निधन पर CM सरमा ने जताया शोक, कहा- आज असम ने अपना एक बेटा खो दिया
मशहूर सिंगर ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद निधन हो गया है। उनके निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शोक जताते हुए X पर लिखा, "आज असम ने अपना एक बेहद प्रिय बेटा खो दिया। यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं कि ज़ुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे।"