inshorts

सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के कारण की हुई पुष्टि

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि गायक ज़ुबीन गर्ग के मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, सिंगापुर में उनकी मौत तैराकी करते समय डूबने से हुई है। रविवार को उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए हज़ारों प्रशंसक गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में उमड़ पड़े। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।