मशहूर सिंगर ज़ुबिन गर्ग की मौत के मामले में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत की गिरफ्तारी होने के बाद असम पुलिस ने इस केस में हत्या की धारा जोड़ी है। वहीं, सिंगापुर के अधिकारियों ने भारतीय उच्चायोग को गर्ग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंप दी है जिसे अब उनके परिजन को सौंपा जाएगा।