सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम SIT ने 3,500 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल
सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गुवाहाटी की अदालत में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। SIT ने ज़ुबीन की मौत को हत्या का मामला मानकर जांच की थी जिसमें अबतक 7-लोग गिरफ्तार किए गए हैं। चार्जशीट में सिंगापुर और गुवाहाटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का विश्लेषण शामिल है।