सिंगर जस्टिन बीबर ने तलाक की अफवाहों के बीच पत्नी हेली बीबर के साथ तस्वीर की शेयर
कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी हेली बीबर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जस्टिन और हेली साथ में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहें खारिज हो गईं। गौरतलब है, जस्टिन और हेली ने 2018 में शादी की थी।