सिंगर दर्शन रावल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह हल्के गुलाबी रंग के भारतीय पोशाक में और उनकी पत्नी (तब मंगेतर) धरल सुरेलिया पीले रंग के लहंगे में नज़र आ रही हैं। दर्शन ने कैप्शन लिखा, "मेहंदी के रंग में तेरे रंग जाऊं रे।" दर्शन-धरल की शादी 18 जनवरी को हुई थी।