inshorts

सिंगर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आतिफ असलम, टैक्सी चलाकर किया था गुज़ारा

कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुके पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का आज (12 मार्च) जन्मदिन है। पाकिस्तान के वज़ीराबाद में जन्मे आतिफ कभी अपने गुज़ारे के लिए टैक्सी चलाया करते थे। बकौल रिपोर्ट्स, आतिफ पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम में उनका चयन भी हो गया था लेकिन बाद में उनका मन बदल गया।