सिंगर मीका सिंह के पाकिस्तानी फैन ने उन्हें दी ₹3 करोड़ की रोलेक्स वॉच और हीरे की अंगूठियां

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में अमेरिका में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट के दौरान एक पाकिस्तानी फैन स्टेज पर आया और उन्हें वाइट गोल्ड चेन के साथ-साथ हीरे की अंगूठियां व एक रोलेक्स वॉच भी उपहार में दी। इसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घड़ी की कीमत ₹3 करोड़ है।