सिंगर मैथिली ठाकुर ने बीजेपी से बिहार चुनाव का टिकट मिलने पर दी पहली प्रतिक्रिया

सिंगर मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का टिकट मिलने पर कहा है, "बीजेपी और एनडीए के समस्त केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अलीनगर की जनता की सेवा और बीजेपी-एनडीए की लोकहितकारी नीतियों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करती रहूंगी।"