सिंगर कैलाश खेर ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि सिंगर्स के गानों पर नाचकर ऐक्टर पैसे कमाते हैं और फेमस हो जाते हैं लेकिन सिंगर्स को कोई नहीं पूछता है। उन्होंने कहा, "गानों को कोई और लिखता है, धुन कोई दूसरा बनाता है लेकिन ऐक्टर केवल मुंह चलाकर फेमस हो जाते हैं। गरीब मेंटैलिटी को हटाने की ज़रूरत है।"