सिंगर सिया ने दूसरे पति डेनियल बर्नार्ड से तलाक की अर्जी दाखिल की है। गौरतलब है, दोनों ने दिसंबर-2022 में शादी की थी और 2024 में माता-पिता बने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक की वजह आपसी मतभेद बताई गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सिया बच्चे की पूरी कस्टडी चाहती हैं जबकि डेनियल को मुलाकात के अधिकार की अर्ज़ी दी गई है।