सिंगर हार्डी संधू को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में एक फैशन शो में प्रस्तुति के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, वह बिना परमिशन के परफॉर्म कर रहे थे। न्यूज़18 की खबर के अनुसार, इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्डी को छोड़ दिया गया है।