inshorts

सिंगर हनी सिंह को 6 वर्ष पुराने केस में अदालत से मिली राहत, क्या था मामला?

सिंगर और रैपर हनी सिंह को 6 वर्ष पुराने एक केस में मोहाली की राष्ट्रीय लोक अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने 2018 के उनके चर्चित गाने 'मखना' में महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में पुलिस की क्लोज़र रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए एफआईआर रद्द कर दी है।