inshorts

सैंटा क्लॉज़ के साथ AQI वाला वीडियो बनाने को लेकर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ केस हुआ दर्ज

दिल्ली पुलिस ने 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ सैंटा क्लॉज़ को लेकर AQI वाला वीडियो बनाने के मामले में केस दर्ज किया है। इन नेताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि नेताओं ने राजनीतिक फायदे के लिए सैंटा क्लॉज़ को गलत तरीके से दिखाया था।