सांप्रदायिक भेदभाव होता तो शाहरुख-सलमान कैसे बनते सितारे?: रहमान के बयान पर अरुण गोविल
'रामायण' में भगवान राम बने अभिनेता-राजनेता अरुण गोविल ने संगीतकार एआर रहमान के 'सांप्रदायिक भेदभाव' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमारे उद्योग में ऐसा कभी नहीं हुआ कि सांप्रदायिक भेदभाव के कारण लोगों को काम न मिला हो।" उन्होंने कहा, "शाहरुख, सलमान, आमिर ये सभी सितारे हैं, अगर सांप्रदायिक भेदभाव होता तो वे सितारे कैसे बन पाते।"