शेयर बाज़ार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ज़बरदस्त तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 897-अंक चढ़कर 83,919 पर जबकि निफ्टी 286-अंक बढ़कर 25,800 पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख इंडेक्स 9 महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स की 20 कंपनियां तेज़ी के साथ बंद हुईं।