बैंक निफ्टी ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, महज़ 15 दिन में लगाई 10,000 अंकों की छलांग
बैंक निफ्टी में इस महीने महज़ 15 कारोबारी दिनों में करीब 10,000 अंकों की तेज़ी आई है। 30-अक्टूबर को 54,687 पर बंद हुआ बैंक निफ्टी 20-नवंबर को कारोबार के दौरान 64,680 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। नवंबर में अब तक इसमें करीब 18% की तेज़ी आ चुकी है जबकि इस दौरान निफ्टी-50 में 11% की बढ़त दर्ज हुई।
read more at NSE


