सेंसेक्स के एक साल में 1 लाख का आंकड़ा छूने की 25% है संभावना: मॉर्गन स्टेनली
मॉर्गन स्टेनली की इंडियन इक्विटी रिसर्च टीम के हेड रिधम देसाई ने अनुमान लगाया है कि अगले साल BSE सेंसेक्स के 1,00,000 के स्तर तक पहुंचने की संभावना 25% है। उनका अनुमान इस धारणा पर आधारित है कि तेल $80/बैरल से नीचे रहेगा, मुद्रास्फीति-पुनर्निर्माण नीतियों के परिणाम दिखने लगेंगे और FY26-29 के दौरान आय 19% CAGR से बढ़ेगी।