सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने 'I Love Mohammad' विवाद पर यूपी सरकार से कीं 4 मांगें

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर X पर लिखा है, "ये घटनाएं एक धर्म के लोगों को बदनाम कर वोट हासिल करने की सुनियोजित साज़िश है।" उन्होंने लिखा, "यूपी सरकार से हमारी मांगें: बेगुनाह मुसलमानों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न पर तुरंत रोक लगे। पुलिस की मनमानी दबिश और बुलडोज़र कार्रवाई बंद की जाए।"