सांसद जी दे रहे थे भाषण, मशाल से विधायक की शर्ट में लगी आग तो स्टेज छोड़कर भागे; वीडियो वायरल
धनबाद (झारखंड) में बुधवार को बीजेपी की 'सेवा संकल्प यात्रा' के दौरान सांसद ढुल्लू महतो मशाल लेकर भाषण दे रहे थे तभी पीछे खड़े विधायक शत्रुघ्न महतो की मशाल अचानक गिर गई और उनकी शर्ट पर आग लग गई। वहां मची चीख-पुकार और 'आग-आग' सुनकर सांसद-विधायक भाषण बीच में छोड़कर स्टेज से भागने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है।