बीजेपी सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के एक साक्षात्कार के दौरान उनकी छोटी बेटी सान्विका ने दिल्ली बीजेपी का चुनाव प्रचार गीत 'दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए' गाया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, 'आपके पापा अच्छा काम करते हैं?' पूछे जाने पर सान्विका ने कहा कि उनके पिता गरीबों को ठंड में कंबल बांटते हैं।