सांसद शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की उंगलियों पर कैसे लगी चुनावी स्याही? चुनाव आयोग ने बताया
समस्तीपुर (बिहार) की सांसद शांभवी चौधरी के दोनों हाथों की उंगलियों पर चुनावी स्याही के निशान वाला वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने सफाई दी है। आयोग ने बताया कि बांकीपुर में वोटिंग के दौरान मतदान-कर्मी ने पहले गलती से शांभवी के दाहिने हाथ पर स्याही लगा दी। बाद में नियमानुसार बाएं हाथ पर भी स्याही लगानी पड़ी।