उज्जैन (एमपी) में 'सिंहस्थ 2028' की तैयारी के तहत 730 मीटर लंबी सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव का 60 साल पुराना पैतृक मकान, उनकी बहन व नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और उनके बचपन के दोस्त बीजेपी महामंत्री जगदीश पांचाल के मकान भी चौड़ीकरण की सीमा में आते हैं। कुल 272 भवन चिह्नित किए गए हैं।