साई पल्लवी को सीता के रूप में देख शख्स ने छू लिए थे पैर, रोने लगी थीं ऐक्ट्रेस
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग के दौरान साई पल्लवी माता सीता के गेटअप में थीं तभी उनकी डायलेक्ट कोच ने उनके पैर छू लिए। यह देखकर ऐक्ट्रेस भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने बताया कि माता सीता का किरदार कई लोगों के दिलों से जुड़ा है और उन्हें इसके लिए इतना प्यार पाकर बहुत भावुक महसूस हुआ।