विजय की तरह राजनीति में आने के बाद फिल्मों से दूर मत जाना: ऐक्टर धनुष से साई पल्लवी

'ओम: चैप्टर वन' के प्री-रिलीज़ इवेंट में साई पल्लवी ने ऐक्टर धनुष से भावुक गुज़ारिश की है कि वह (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री) विजय की तरह राजनीति में जाकर फिल्में न छोड़ें। पल्लवी ने कहा कि उनके अभिनय और वह दर्शकों के सामने जो यथार्थवादी कहानियां लाते हैं, उनका गहरा असर होता है। धनुष के राजनीति में आने की अटकलें जून-2026 में शुरू हुईं।