माता सीता का किरदार निभाने से तनाव को गरिमा के साथ संभालना सीखा: साई पल्लवी
ऐक्ट्रेस साई पल्लवी ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया कि 'रामायण' में माता सीता के किरदार को सम्मान देने के लिए उन्होंने प्रार्थना और ध्यान का सहारा लिया। उन्होंने कहा, "इस किरदार ने उन्हें तनाव को गरिमा के साथ संभालना सिखाया। जब सामने तनावपूर्ण स्थिति आई तो...सोचा कि माता सीता ने इसपर कैसी प्रतिक्रिया दी होती।"