जीटी के ओपनर साई सुदर्शन के हिट विकेट पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि आईसीसी के लॉ 35 के अनुसार बैट या बैट का कोई हिस्सा टूटकर गिरता या रुमाल या कैप गिरकर स्टंप्स पर लगता तो भी यह आउट होता। बकौल चौधरी, साई सुदर्शन को आउट दिया जाना सही फैसला था।