साउथ की ऐक्ट्रेस कवियूर पोन्नम्मा का कैंसर से हुआ निधन, केरल सीएम ने जताया शोक

मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कवियूर पोन्नम्मा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और 79 वर्ष की उम्र में कोच्चि (केरल) में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ऐक्ट्रेस के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शोक जताते हुए कहा, "मलयालम सिनेमा का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया।"