साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता जीवी बाबू का 25 मई को वारंगल (तेलंगाना) में इलाज के दौरान निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीवी बाबू कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। जीवी बाबू ने करियर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी और बाद में तेलुगू फिल्मों में काम किया था।