सीएम आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा किया मंज़ूर

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा मंज़ूर कर लिया है। 'आप' के सूत्रों ने कहा कि कैलाश के खिलाफ ईडी व इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे, उन पर ईडी व इनकम टैक्स की कई रेड भी हो चुकी थीं। उनके पास बीजेपी में जाने के सिवाय कोई और विकल्प नहीं था।