सीएम की तरह नहीं बल्कि धोखेबाज़ मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं नीतीश: तेजस्वी यादव
बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरी केवल नकल ही करते हैं और उनका अपना कोई विज़न नहीं है।" तेजस्वी ने कहा, "नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि धोखेबाज़ मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बिहार की जनता उनकी चाल और चरित्र को पहचान गई है और जनता अब परिवर्तन लाएगी।"