पटना में रविवार को आरक्षण के मुद्दे पर धरना दे रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 'सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन में आएंगे तो स्वागत करेंगे?' सवाल पर भड़क गए। उन्होंने झल्लाते हुए कहा, "सब बकवास है, अब बिहार में सीधा विधानसभा चुनाव होगा।" तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।