उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभाजन की मांगों का विरोध किया है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "यूपी को यूनाइटेड रहकर ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए...इसी में उसकी ताकत, पहचान और सम्मान है।" मुख्यमंत्री से साक्षात्कार में मायावती के प्रदेश को 4 हिस्सों में बांटने वाले प्रस्ताव के संबंध में सवाल पूछा गया था।