यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पूरे मंत्रिमंडल संग कैबिनेट बैठक की। बकौल मुख्यमंत्री, बैठक में बलरामपुर केजीएमयू सैटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज बनाने, 3 ज़िलों (बागपत, हाथरस व कासगंज) में मेडिकल कॉलेज बनाने, प्रयागराज-विंध्यांचल-काशी नया एक्सप्रेसवे बनाने, प्रयागराज-वाराणसी समेत 7 ज़िलों को मिलाकर धार्मिक सर्किट बनाने पर मुहर लगी है।