दिल्ली की साकेत कोर्ट ने AAP पार्षद अरुण नावरिया का चुनाव रद्द कर दिया है। कोर्ट ने पाया कि नावरिया ने 2022 MCD चुनाव के नामांकन हलफनामे में आपराधिक सज़ा छिपाई और असली नाम भी नहीं बताया। कोर्ट ने बीजेपी उम्मीदवार नरेश को विजेता घोषित किया। चुनाव आयोग पहले ही नावरिया को 6 साल के लिए अयोग्य कर चुका था।