मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने वाली मेक्सिको की फातिमा बॉश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने स्कूल के दिनों में डिस्लेक्सिया और अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) से जूझ रही थी। बकौल फातिमा, उनके लिए एक जगह बैठकर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता था इसी कारण उन्हें दूसरों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ती थी।