inshorts

स्कूल में तीसरी मंज़िल की रेलिंग से फिसलकर नीचे गिरा 11 साल का छात्र, हुई मौत

कज़ाकिस्तान में स्कूल की तीसरी मंज़िल की सीढ़ियों की रेलिंग से फिसलने के दौरान गिरकर 11-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। अल्माटी क्षेत्र के शिक्षा विभाग के मुताबिक, 16-नवंबर को स्कूल ब्रेक में बच्चा संतुलन बिगड़ने से दूसरी मंज़िल पर गिर गया था। गंभीर चोट के बाद उसकी सर्जरी हुई लेकिन 18 नवंबर को उसकी मौत हो गई।