सेक्स चेंज करवाने वालीं अनाया बांगड़ ने 'पीरियड्स आना शुरू हो गए क्या' सवाल पर कहा है, "ट्रांस वुमन को पीरियड्स नहीं आते क्योंकि...ओवरीज़ और यूटरस नहीं होता...ऐसी सर्जरी भी नहीं करवा सकते जिससे प्रेग्नेंट हों या पीरियड्स आएं।" उन्होंने कहा, "ब्लीडिंग और क्रैंप्स नहीं होते लेकिन...हॉर्मोनल थेरेपी के चलते उस अवधि में मूड स्विंग जैसे अन्य लक्षण होते हैं।"