सुकन्या योजना में ₹35,000/साल जमा करने पर मिलेंगे ₹16 लाख, क्या हैं इसके फायदे?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 15-वर्ष तक ₹35,000/साल जमा करने पर 8.2% के सालाना ब्याज दर से मैच्योरिटी के वक्त (21-साल पूरा होने पर) ₹16.16 लाख मिलेंगे। इसमें शख्स 15-साल तक ₹5.25 लाख निवेश करेगा और उसे ₹10.91 लाख ब्याज मिलेगा। योजना में निवेशक अधिकतम 15-साल तक निवेश कर सकते हैं और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ्री होती है।