सुखबीर सिंह बादल ने दिया शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा

शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के नेता दलजीत सिंह चीमा ने शनिवार को बताया, "सुखबीर ने पार्टी की वर्किंग कमिटी को इस्तीफा सौंपा है...ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके।" गौरतलब है, पंजाब में 20 नवंबर को 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।