दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर सागा म्यूज़िक पर बिना अनुमति 'फैंटम' गाना रिलीज़ करने के एलान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाए है। हालांकि, सागा म्यूज़िक ने मूसेवाला के हस्ताक्षरित एग्रीमेंट का हवाला देते हुए कहा कि वे अपने कॉन्ट्रैक्ट अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं।