inshorts

संगम नोज क्या है जहां आज महाकुंभ में मची भगदड़ और क्यों यहीं हो रही सबसे ज़्यादा भीड़?

प्रयागराज में संगम नोज पर आज देर रात भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी। इसका नाम इसके आकार के कारण पड़ा है और स्नान के लिए सबसे पवित्र जगह यही मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां पर यमुना व सरस्वती नदी, गंगा नदी से मिलती है। अधिकतर साधु-संत भी इसी जगह स्नान करते हैं।