संचिता उगले को माता-पिता ने जब लटका हुआ पाया तब वह सांसें ले रही थीं; रिश्तेदार का दावा
'कुमकुम भाग्य' की ऐक्ट्रेस संचिता उगले की एक रिश्तेदार ने बताया है कि जब माता-पिता ने उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया तब वह सांसें ले रही थीं लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इससे पहले उनके पिता ने कहा था कि उनके नए शो 'साजन घर' के प्रोड्यूसर उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे थे।