सुज़ैन खान की मां की प्रेयर मीट में गिरे अभिनेता जितेंद्र; बेटे तुषार ने कहा- वह ठीक हैं
मशहूर फैशन डिज़ाइनर सुज़ैन खान की मां ज़रीन खान की प्रेयर मीट के दौरान अभिनेता जितेंद्र अचानक असंतुलित होकर ज़मीन पर गिर गए। जितेंद्र के बेटे व अभिनेता तुषार कपूर ने 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा, "वह (पिता) बिल्कुल ठीक हैं, बस थोड़ा गिर गए थे।" ज़रीन खान का 7 नवंबर को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।