दिग्गज ऐक्टर संजय खान की पत्नी ज़रीन खान का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह ऐक्टर ज़ायेद खान और मशहूर फैशन डिज़ाइनर सुज़ैन खान की मां थीं। ज़रीन लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। वह 1963 में फिल्म 'तेरे घर के सामने' में अभिनेता देव आनंद के साथ नज़र आई थीं।