खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन वापस लिए जाने के बाद डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "26 महीनों तक तमाम षड्यंत्र रचे गए, झूठे आरोप लगाए गए लेकिन साज़िश करने वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।" उन्होंने कहा कि इस विवाद के चलते कुश्ती जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा।