संजू सैमसन का समर्थन करने पर KCA ने श्रीसंत को भेजा कारण बताओ नोटिस

केरल क्रिकेट असोसिएशन (केसीए) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत को एक टेलीविज़न शो में असोसिएशन के खिलाफ 'झूठे व अपमानजनक' बयान देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केसीए की ओर से भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्ट नहीं किया गया था जिसपर श्रीसंत ने केसीए की आलोचना की थी।